Priyanka Nick Wedding: जोधपुर में शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे प्रियंका और निक
मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ये शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। प्रियंका इस शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं रखना चाहती हैं। वेन्यू से लेकर आउटफिट्स तक इस तरह चुने गए हैं कि हर तरफ ये रॉयलिटी की झलक दिखे। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में 28 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। पहले संगीत, मेहंदी और फिर हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी होगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई और दिल्ली में अलग अलग रिसेप्शन देंगे। प्रियंका ने जोधपुर में होने वाली शादी के लिए सलमान खान, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अपने दोस्तों को ही न्योता दिया है जबकि बाकी सितारे मुंबई के रिसेप्शन में शामिल होंगे।
दिल्ली में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर में होने वाली शादी को ही मुख्य कार्यक्रम के तौर पर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट कर सकते है। प्रधानमंत्री जोधपुर में शामिल होंगे या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि नई दिल्ली रिसेप्शन में उनके शामिल होने की उम्मीद है।

मेगन मर्केल हो सकती हैं शादी में शामिल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस शादी में ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू मेगन मर्केल भी मेहमान बन सकती हैं। आपको बता दें कि मेगन मर्केल अमेरिका की टीवी सीरियल की एक्ट्रेस हैं। मेगन और प्रियंका काफी अच्छे दोस्त भी हैं। अमेरिकन मीडिया E!News के मुताबिक मेगन प्रियंका और निक की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सूत्रों की मानें तो मेगन मार्कल इस शादी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि जरूरी काम की वजह से प्रिंस हैरी इस आयोजन में नहीं आ पाएंगे।
दो रीति-रिवाज से होगी शादी
दीपिका और रणवीर की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दो रीति रिवाज से शादी करेंगे। हालांकि उनकी शादी कोंकणी और सिंधी रिवाज से हुई थी और इनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक होगी। प्रियंका चोपड़ा जहां 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगी वहीं, 3 दिसंबर को क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक। हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी का आउटफिट अबु जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे। वहीं, प्रियंका की क्रिश्चियन शादी में Ralph Lauren का आउटफिट में नजर आएंगी। शादी में ये कपल टिफनी वेडिंग बैंड्स भी शेयर करेगा।
Comments