मिशन 2019 : लगातार 16 घंटे तक न लंच किया न डिनर सिर्फ प्रियंका गांधी सुनती रही कार्यकर्ताओं की दिल की बात
प्रेस24 न्यूज़ – Press24 News, KNMNइंटरनेट डेस्क: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आते ही पार्टी के लिए अपना मोर्चा संभाल लिया है प्रिंयका पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद बैठक में बड़े सब्र से कार्यकर्ताओं की बात और उनकी समस्याओं को भी ध्यान से सुन रही है खबरों की माने तो बैठक के दौरान एक कार्यकर्ता को पांच से दस मिनट बोलने का समय दिया जा रहा है जिसे प्रियंका उनकी बात को भी ध्यान से सुन रही है जिससे कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भी देखा जा रहा है यहीं नहीं अगर किसी कार्यकर्ताओं को बोलने का वक्त ज्याद चाहिए तब भी प्रियंका उनकी पूरी बात सुन रही है और जमकर कई कार्यकर्ताओं की क्लाश भी ले रही है
इस समय महासचिव प्रियंका यूपी में कांगे्रस पार्टी को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं क्योंकि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार दोपहर करीब 1.20 बजे से शुरू हुई उनकी बैठक बुधवार को अल सुबह पांच बजे तक चलती रही है जिसमें खबरों की माने प्रियंका ने नाश्ता तक नहीं किया लगातार 16 घंटों के दौरान वह बिना लंच और डिनर के अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श और उनकी बाते सुनी यहीं नहीं प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा दिया कि पुरानी कांग्रेस कांग्रेस से काम नहीं चलेगा,अब पार्टी को नए सिरे से शुरुआत करनी है जिसमें कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा
बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह जमकर पार्टी सदस्यों का क्लास भी ले रही हैं तो पार्टी कार्यकर्ताओं की बात भी रख रही है कई कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र से चुनाव लडऩे का कहा इसके जवाब में प्रियंका ने कहा की बहुत जगहों से यह दबाव आ रहा है कि मैं चुनाव लडूं लेकिन मैं चुनाव नहीं लडूंगी, संगठन को मजबूत करूंगी आपकों बतादें की इन दिनों प्रियंका ने आते ही पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़ेे से बड़े कार्यकर्ताओं की बात को भी सुना है
इस दौरान हर कार्यकर्ता प्रियंका को अपने कैमरे में सेल्फी के तौर पर कैद करना चाह रहा था, लेकिन एसपीजी ने उनको समझाया कि सेल्फी लेने की अनुमति नहीं है, सुरक्षा के मद्देनजर सेल्फ ी लेने से कार्यकर्ताओं को मना कर बैठक सम्पन्न होने के बाद गु्रप फोटो ली गई जो औपचारिक रूप से पार्टी की तरफ से भेजी जाएगी
प्रेस24 न्यूज़ – Press24 News, KNMN
Comments