प्रियंका सोमवार से उत्तर प्रदेश के चार दिनों के दौरे पर
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी मामलों का प्रभार संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार से उत्तर प्रदेश का चार दिनों का दौरा करेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रियंका के साथ रहेंगे। प्रियंका सिंधिया के साथ एक रोडशो के साथ उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत करेंगी। यह रोड शो एयरपोर्ट मोड- शहीद पथ तिराहा, अवध चौराहा, नाथ होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, लालबाग तिराहा, हजरतगंज चौराहा और विक्रमादित्य चौराहे से गुजरेगा। प्रियंका और सिंधिया 12, 13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। एजेंसी
Source link
Comments