संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले विवाहित दंपत्तियों को करना चाहिए इन मंत्रों का जाप
SHARE
Tweet
Follow Press24NewsLive
प्रेस24 न्यूज़ – Press24 News, KNMNधर्म डेस्क। शादी के बाद हर विवाहित दंपति की ख्वाहिश होती है कि उसे संतान की प्राप्ति हो लेकिन कई बार कुछ कारणों की वजह से संतान सुख की प्राप्ति में बाधाएं आती हैं। कभी – कभी तो ऐसा होता है कि विवाहित दंपति डॉक्टर्स से भी पूरा परामर्श करते हैं और किसी भी प्रकार की शारीरिक कमी न होने के बाद भी संतान प्राप्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में चिकित्सा के साथ ही ईश्वरोपासना की भी आवश्यकता होती है क्योंकि बिना ईश्वर की इच्छा के कुछ संभव नहीं है। शास्त्रों में संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति को किन मंत्रों का जाप करना चाहिए इसके बारे में बताया गया है।
कपड़े बदलते समय अगर आपकी जेब से गिर जाएं पैसे तो समझ लें ये होने वाला है आपके साथ
इन मंत्रों को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है और ये कारगर सिद्ध होते हैं। वहीं जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें भी इन मंत्रों का जाप करने से लाभ होता है, ये माना जाता है कि अगर गर्भवती महिलाएं निरंतर इन मंत्रों का जाप करें तो इससे उन्हें प्रसव पीड़ा से मुक्ति मिलती है और वे स्वस्थ शिशु को जन्म देती हैं। इन मंत्रों को संतान प्राप्ति मंत्र कहा जाता है, आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में ………
भूत-प्रेत का साया होने पर व्यक्ति को अपने हाथ में रखनी चाहिए ये चीज, आत्माएं नहीं पहुंचा सकती नुकसान
संतान गोपाल मंत्र :-
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।
संतन प्राप्ति मंत्र :-
ॐ नमो भगवते जगत्प्रसूतये नमः।।
संतान प्रप्ति के लिए श्री कृष्ण मंत्र :-
ॐ क्लीं गोपालवेषधराय वासुदेवाय हुं फट स्वाहा ।।
(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
कहीं आपकी तरक्की की राह में भी तो बाधाएं उत्पन्न नहीं कर रहीं राशि अनुसार आपके अंदर की ये कमियां
1883 में ब्रिटिश दंपति ने बनवाया था ये शिव मंदिर, यहां आने वालों की होती है हर मनोकामना पूरी
प्रेस24 न्यूज़ – Press24 News, KNMN
Comments