जयपुर मैराथन: फिटनेस और क्लीन सिटी का संदेश देने के लिए जयपुर में दौड़े हजारों लोग
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में फिटनेस और क्लीन सिटी का संदेश देने के मकसद से आज सुबह हजारों लोगों ने दौड़ लगाई। जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि इसके लिए मैराथन सुबह चार बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई।
विभिन्न चरणों में दौड़े हजारों लोगों में राज्य सरकार के कई अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इसके लिए करीब 52 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था। मैराथन में सुबह चार बजे करीब 42 किलोमीटर की दौड़ शुरू हुई। इसके बाद दस किलोमीटर की दौड़ पौने सात बजे एवं ड्रीम रन छह किलोमीटर आठ बजे शुरु हुई।
इससे पहले हाफ मैराथन और पुलिस कप- 21 किलोमीटर की दौड़ सुबह पांच बजे से शुरू हुई।
दौड़ के दौरान पानी, चिकित्सा आदि की व्यवस्था गई थी। इससे पहले शनिवार को रनर्स के लिए कार्यशाला भी रखी गई। आपको बता दें कि रविवार की सुबह कुछ अलग थी।
यहां हजारों लोगों ने फिटनेस और क्लीन सिटी का संदेश दिया। मैराथन सुबह 4 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई। इसके लिए दुनियाभर से करीब 52 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। सुबह 4 बजे से 42.195 किमी. की दौड़ शुरू हुई। इसके बाद 10 किमी की दौड़ सुबह 6.45 बजे, ड्रीम रन 6 किमी सुबह 8 बजे, हाफ मैराथन और पुलिस कप- 21.097 किमी. सुबह 5 बजे से शुरू हुई।
सुबह 7:30 बजे तक 42 किमी. रन पूरी हुई। रूट पर वाटर स्टेशन, ऑरेंज स्टेशन, मेडिकल स्टेशन सहित जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी गई थी। इसके साथ ही 19 चीयरअप जोन बनाए गए थे। वहीं 14 विमन रनर मैराथन ने लीड किया।
Source link
Comments