जानिए! साल 2019 में कैसी रहेगी आपकी लव- लाइफ
प्रेस24 न्यूज़ – Press24 News, KNMNधर्म डेस्क। साल 2019 शुरू हो चुका है, सभी राशियों के लिए प्यार के मामले में ये साल कैसा रहेगा, आइए डालते हैं इस पर एक नजर …………
मेष राशि :-
मेष राशि के जातक अगर किसी से प्रेम करते हैं और प्रेम विवाह की सोच रहे हैं तो उनके लिए साल 2019 उत्तम रहेगा। अगर इस राशि के जातक कोशिश करते हैं तो इन्हें अपने प्रेम में सफलता मिलेगी।
वृष राशि :-
इस साल आपको प्रेम के मामले में थोड़ा धैर्य रखना होगा, जल्दबाजी से बनती बात बिगड़ सकती है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो सही समय देखकर उससे अपने प्रेम का इजहार करें, अगर आपका प्रपोजल स्वीकार नहीं होता है तो परेशान न हों कोशिश करते रहें। अगर आपका प्यार सच्चा है तो आपको इसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
मिथुन राशि :-
प्रेम संबंध के मामले में मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 अच्छा साबित होगा। जो लोग किसी प्रेमी या प्रेमिका की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी होने की संभावना हैं। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी से बचना उत्तम रहेगा। अगर प्रेम विवाह करने की सोच रहें हैं, तो समय उत्तम है।
कर्क राशि :-
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2019 प्रेम के मामले में ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा, अगर इस राशि के जातक प्रेम विवाह करने की सोच रहे हैं तो उनको अभी इंतजार करना होगा। अगर आप इस साल प्रेम विवाह करते हैं तो आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2019 प्यार के मामले में ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा, प्रेमी के साथ अनबन भी हो सकती है, किसी गलतफहमी के कारण प्रेम संबंध में खटास आ सकती है।
कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2019 प्रेम के मामले में सामान्य रहेगा। इस राशि के जातक अगर किसी से प्यार करते हैं तो पूरे साल प्रेमी का साथ मिलेगा।
तुला राशि :-
प्यार के मामले में तुला राशि के जातकों के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहेगा, इस राशि के जातकों को अपने प्रेमी का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करने की सोच रहे हैं तो साल 2019 इसके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2019 प्यार के मामले में काफी अच्छा रहेगा, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। जो जातक प्रेम विवाह की सोच रहे हैं उनका ये सपना इस साल पूरा हो सकता है।
धनु राशि :-
धनु राशि के जातकों के लिए प्यार के मामले में साल 2019 सामान्य रहेगा, ये अपने प्रेमी के साथ खुशपूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे, बीच-बीच में थोड़ी नोकझोंक चलती रहेगी लेकिन इससे आपके प्यार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
मकर राशि :-
मकर राशि के जिन जातकों का लव अफेयर चल रहा है उनके लिए साल 2019 अच्छा रहेगा, इस राशि के जातकों को अपने लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ राशि :-
साल 2019 कुंभ राशि के जातकों के जीवन में अपार खुशियां लेकर आ रहा है, इस राशि के जातक अगर किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें इस साल इसमें सफलता मिलेगी, प्रेमी से विवाह के योग भी बन रहे हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जो जातक अभी तक सिंगल हैं और अपने प्यार की तलाश कर रहे हैं, नए साल में उनकी ये तलाश पूरी होगी और उन्हें अपना पार्टनर मिलेगा। प्रेमी जातकों के लिए ये साल मिला-जुला रहेगा।
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
कहीं आपकी तरक्की की राह में भी तो बाधाएं उत्पन्न नहीं कर रहीं राशि अनुसार आपके अंदर की ये कमियां
भूत-प्रेत का साया होने पर व्यक्ति को अपने हाथ में रखनी चाहिए ये चीज, आत्माएं नहीं पहुंचा सकती नुकसान
प्रेस24 न्यूज़ – Press24 News, KNMN
Comments