इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस स्टार अभिनेत्री ने बुधवार को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनास से विवाह किया था। प्रियंका ने पति निक जोनास को विवाह के इन दो खूबसूरत साल की शुभकामनाएं देते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वह लाल रंग के शादी के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा एक फोटो में पति निक जोनास का हाथ अपने हाथों में थामे हुए हैं।
वहीं एक अन्य फोटो में वह निक जोनास को माला पहनाने के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आ रही है। इस फोटो में प्रियंका के रिश्तेदार भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link