Astrology lekhaka-Mohit parashar By मोहित पाराशर |
Updated: Wednesday, December 23, 2020, 15:42 [IST]
Jupiter Effect 2021: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को गुरु का स्थान हासिल है। बृहस्पति कुंडली में बुद्धि, ज्ञान, विवेक, शिक्षा, सदाचार, धन, विवाह, करियर के कारक होते हैं।जीवन में नौकरी, विवाह, संतान जैसी अहम घटनाओं में बृहस्पति के प्रभाव या उसके गोचर की अहम भूमिका होती है। अगर कुंडली में बृहस्पति मजबूत स्थिति में हैं तो जीवन में सारे काम आसानी से होते जाते हैं, अन्यथा हर मोड़ पर संघर्ष का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2021 में बृहस्पति मकर और कुम्भ राशि में भ्रमण करेंगे। इसलिए विभिन्न राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव रहेगा। बृहस्पति के मकर राशि में गोचर के अलग परिणाम होंगे, जहां वह नीच के होते हैं और कुम्भ में गोचर के अलग परिणाम होंगे। हालांकि मकर और कुम्भ दोनों ही शनि की राशि हैं। बृहस्पति का गोचर 2021 में बृहस्पति 6 अप्रैल की अर्ध रात्रि 1.50 बजे मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति वक्री अवस्था में 14 सितंबर की अर्धरात्रि में एक बार फिर से मकर राशि में लौट आएंगे। इसके बाद मार्गी होकर 21 नवंबर को रात 02.06 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति मार्गी और वक्री वर्ष 2021 में बृहस्पति 120 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे।बृहस्पति 20 जून को रात्रि 8.15 बजे वक्री हो जाएंगे। 18 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजे बृहस्पति फिर से मार्गी स्थिति में आ जाएंगे। बृहस्पति अस्त और उदय इसके अलावा बृहस्पति वर्ष के दौरान 28 दिन तक अस्त स्थिति में रहेंगे।बृहस्पति 19 जनवरी को शाम 6.22 बजे अस्त होंगे और 16 फरवरी को सुबह 6.17 बजे तक अस्त स्थिति में रहेंगे। बृहस्पति का कुंभ पर असर अप्रैल से सितंबर के दौरान मानसिक तौर पर मजबूत होंगे और फैसले लेने की क्षमता बेहतर होगी। भाग्य आपका साथ देगा। सितंबर से नवंबर तक खर्च में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां चिंता बढ़ा सकती हैं। आमदनी में कमी और नुकसान के भी पूरे योग बनेंगे। हालांकि नवंबर और दिसंबर में लंबे समय से अटके काम पूरे होते नजर आएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां लौटेंगी। सामाजिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। इन उपायों से प्राप्त होगी बृहस्पति की कृपा गुरु की शांति के लिए बृहस्पति स्तोत्र और बृहस्पति कवच का पाठ करें। गुरु मंत्र ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः या ऊं गुं गुरवे नमः के 19 हजार जाप स्वयं करें या पंडित से करवाएं। गुरुवार का व्रत करें, पीले धान्य का भोजन करें एवं पीले वस्त्र धारण करें। श्रीहरि का नियमित पूजन करें। पीपल, केले के वृक्ष का पूजन करें। गुरु के बीजमंत्रों से हवन करें। तर्जनी अंगुली में पुखराज रत्न या उपरत्न सुनहला- लाजवर्त मणि धारण करें। पीले वस्त्र, पीले धान जैसे चने की दाल, पीतल, कांसा पात्र, हल्दी, पीले फलों, धार्मिक ग्रंथ रामायण, गीता आदि का दान करें। यह पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2021
Press24 India की ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए . पाएं न्यूज़ अपडेट्स पूरे दिन.
Like & Subscribe to Press24 News
Don’s forget to Share
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link