इंटरनेट डेस्क। आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना भी व्यक्ति के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
उनमें से एक बड़ी परेशानी हाई ब्लड प्रेशर है। देश में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण ही लोगों में दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
आज हम बताने जा रहे है कि हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से खुद को दूर रखने के लिए व्यक्ति को किन-किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इस चीजों के सेवन से व्यक्ति में ये बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप से पीडि़त लोगों को अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। चाय और कॅाफी में पाया जाने वाला कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसी कारण व्यक्ति को इनसे परहेज करना चाहिए।
उच्च रक्तचाप से पीडि़त लोगों को फास्ट फूड से भी परहेज करना चाहिए। यह भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link