सभी जिला मुख्यालयों पर किया गया प्रदर्शन
जयपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार के विरोध में आज प्रदेश महिला कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर गैस सिलेंडरों की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग की। सभी जिला मुख्यालयों पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध के अनूठे तरीके अपनाए। महिलाओं ने लकडी के चूल्हे पर चाय बना कर विरोध जताया व विरोध स्वरूप सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आम महिलाओं ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चूरू में आयोजित हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।
प्रदेश महासचिव श्रीमती रूबी खान के अनुसार गैस सिलेंडर, डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से निवेदन किया है के गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दामों को कम किया जाए ताकि आम जनता राहत की सांस ले सके।
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link