इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। अब दीपिका पादुकोण एक फोटो के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।
दीपिका पादुकोण द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक फोटो को लेकर प्रशंसकों द्वारा कयास लगने शुरू हा गए हैं। इस फोटो के बाद प्रशंसक सोचने पर मजबूर हो गए कि अनुष्का शर्मा और करीना कपूर के बाद दीपिका पादुकोण भी क्या अच्छी खबर देने वाली हैं। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पहले ही दी थी। प्रशंसक यही कयास लगा रहे हैं कि क्या अब दीपिका पादुकोण की बारी है?
दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर एक फोटो में वह नीचे देखते हुए मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका ने बस फरवरी ही लिखा है। दीपिका पादुकोण अब अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी दिखाई देंगी।
February ✨ pic.twitter.com/mcWK8DQozJ— Deepika Padukone (@deepikapadukone) February 1, 2021
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link