इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अजमेर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी को आज रविवार को 47 सीटें जीतने के साथ ही स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं सत्तारुढ़ कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा हैं। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त परिणामों के अनुसार 80 वार्डों वाले अजमेर नगर निगम में भाजपा को 47 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने 18 तथा तेरह जगहों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। अजमेर नगर निगम के अलावा जिले में किशनगढ़ नगर परिषद पर भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। विजयनगर नगरपालिका में भी यही स्थिति नजर आ रही है जबकि केकड़ी और सरवाड़ में कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है।
यह विजय कार्यकर्ताओं को समर्पितअजमेर नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कोटि कोटि शुभकामनाएं । pic.twitter.com/Cm61hxA3q1
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) January 31, 2021
नगर निगम चुनावों में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) को भी एक सीट हासिल हुई है। वार्ड संख्या सात से रालोपा उम्मीदवार गीता ने जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि निगम की एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया हैं जबकि एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के एक वोट के जीत का अंतर सामने आने से अभी वहां परिणाम जारी नहीं किया गया हैं।
भाजपा ने निगम के चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है। भाजपा ने पिछले चुनाव में जब निगम के 60 वार्ड थे तब उनमें 31 सीटें जीतकर अपना बोर्ड बनाया था। उस समय कांग्रेस को 22 तथा सात निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link