इंटरनेट डेस्क। क्या पांच साल का बच्चा एसयूवी जैसी बड़ी गाड़ी चला सकता है। पाकिस्तान से आया एक वीडियो आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक पल के लिए तो यह वीडियो हैरान करता है, लेकिन दूसरे ही पल चिंता होती है कि आखिर किसने इतने छोटे बच्चे की जिंदगी दांव पर लगा दी है।
A small kid driving Landcruiser in Multan ???? how’s his feet even touching pedals. Whose kid is this ???? pic.twitter.com/h5AXZztnYb
— Talha (@talha_amjad101) January 26, 2021
दरअसल, पाकिस्तान में हाईवे पर करीब 5 साल का बच्चा एक एसयूवी को दौड़ाता हुआ दिखा, जिसे कुछ लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। 27 सेकेंड के इस क्लिप में दिख रहा है कि एक बेहद छोटा बच्चा काले रंग की टोयटा लैंड क्रूजर वी8 को दौड़ा रहा है। वह ड्राइवर सीट के सामने खड़ा होकर स्टेयरिंग संभाले हुए है और कार तेजी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। गाड़ी में उसके अलावा कोई और नहीं दिखता।
दुनिया न्यूज के सूत्रों से, यह बच्चा 5 साल का था और मुल्तान के व्यस्त सड़कों में से एक बोसान में लैंड क्रूजर को दौड़ा रहा था। एक ट्विटर यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा है कि मुल्तान में एक छोटा बच्चा लैंडक्रूजर चला रहा है। उसके पैर भी कैसे पेडल्स को छूते हैं? यह किसका बच्चा है?
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link