इंटरनेट डेस्क। सर्दियों में मौसमी सब्जियों और फल खाने के कई फायदे हैं। इस मौसम में काले अंगूर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। कई बार हमारे मन में सवाल आता है कि काले और हरे अंगूर में से कौन-से अंगूर सबसे ज्यादा फायदेमंद है? गुणों के अनुसार दोनों ही फायदेमंद हैं लेकिन काले अंगूर को हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
तो आइए यहां जानते हैं आखिर काले अंगूर खाने से क्या क्या फायदे होते हैं…
पोषक तत्व
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।
स्किन, हेयर और हेल्थ के लिए फायदे
काले अंगूरों का सेवन डायबिटीज को ठीक करनेे केे लिए भी किया जा सकता है। इन अंगूरों में रेसवर्टॉल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। इस तरह शुगर का संतुलन ठीक रहता है। ये शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है, इसलिए ब्लड प्रेशर की भी शिकायत नहीं होने पाती।
दिल स्वस्थ रहता है
काले अंगूरों में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखता है। ये शरीर में कलेस्ट्रल की मात्रा भी नियंत्रित रखते हैं और दिल का दौरा या इससे संबंधित और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
फंगस को खत्म करता है
रेसवेरॉटल तत्व बैक्टीरिया और फंगस को भी मारता है, जो शरीर में किसी भी तरह का इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। ये पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है क्योंकि काले अंगूरों में वायरस से लड़ने की भी क्षमता होती है। ये फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक कर सकता है।
झुर्रिया मिटाता है
इतना ही नहीं, काले अंगूर झुर्रियां हटाते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। इसे लगातार खाने से त्वचा जवां औऱ निखरी हुई लगती है। इनमें मौजूद विटामिन-सी स्किन सेल्स में जान भर देते हैं।
डेंड्रफ की समस्या दूर होगी
रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई अपना असर दिखाता है। स्कैल्प को मजबूती मिलती है जिससे बाल भी घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link