दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में हैवानियत का एक मामला सामने आया है। एक दरिंदे पर एक या दो नहीं बल्कि 4 रेप के केस दर्ज हुए हैं। मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि चारों रेप पीड़िता अलग-अलग घर से नहीं बल्कि एक ही घर से है। आरोपी ने एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। इस मामले के सामने आने के बाद जिले के साथ राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मेबंद इलाके में ढाबा चलाता है और ये सभी चारों महिलाएं इसी ढाबे पर काम करती थीं। महिला का आरोप है कि, वह पिछले 1 साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पर जब महिला को इस बात की भनक लगी कि वह घर के बहन-बेटियों को भी अपना शिकार बनाना चाहता है तो महिला ने केस दर्ज करा दिया।
केस दर्ज होने के बाद महिला की दो छोटी बहनें और बेटी भी सामने आई और अपना दर्द बयां किया। महिलाओं के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले एक महिला ने बीते 22 जनवरी को आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं इसी तारीख को शाम में इसी दिन महिला की एक नाबालिग बहन ने भी रेप का केस दर्ज करा दिया था। जब यह बात सामने आई तो महिला की तीसरी बहन ने भी अगले दिन यानी 23 जनवरी को केस दर्ज करा दिया। सभी को आवाज़ उठाते देख महिला की बेटी ने भी 24 जनवरी यानी सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link