Image Source : SACHIN SHARMA & ANI
दिल्ली NCR में कई जगहों पर घना कोहरा, रेंग-रेंग कर चल रहे हैं वाहन
गुरुवार सुबह दिल्ली NCR में कई जगहों पर घना कोहरा छा गया, जिस वजह से वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर कोहरा इतना ज्यादा है कि विजिबिलिटी करीब-करीब जीरो महसूस की गई। गाजियाबाद में NH-9, गौतमबुद्धनगर में गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन, सेक्टर 120, FNG एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिस वजह से गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं।
पढ़ें- ‘स्वदेशी’ Tooter पर है पीएम मोदी का अकाउंट? अमित मालवीय ने दी जानकारी
राजधानी दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर ठंड और कोहरे की वजह से ऑटो चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक ऑटो चालक ने बताया, “सवारी का इंतज़ार बहुत देर से कर रहे हैं लेकिन सवारी नहीं मिल रही है। कोहरे की वजह से गाड़ी धीरे चलानी पड़ती है और डर भी लगता है। पहले बहुत काम था अब काम नहीं है।” गुरुवार को मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में सुबहर साढ़े पांच बजे पालम में 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सफदरजंग में 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
पढ़ें- रेलवे ने दी गुड न्यूज! अभी चलती रहेंगी ये स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज
देखिए वीडियो
कल दिल्ली में था 3.2 डिग्री तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर आने कारण दिल्ली में बुधवार को शीत लहर का कहर जारी रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में ‘‘घना’’ कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर ही रह गई। IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने शीत लहर की जानकारी दी।
IMD मैदानी इलाकों में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने पर ही शीत लहर की घोषणा कर देता है। न्यूनतम तामपान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किए जाने पर तीव्र शीत लहर की घोषणा की जाती है। श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी/उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
IMD ने बताया कि ‘घना’ कोहरा छाने के कारण पालम में दृश्यता 50 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर दर्ज की गई। IMD के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।
बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को न्यूनूतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को सात डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है।
Disclaimer: This post has been auto-published from an agency/news feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor.
Source link